AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने RJD सुप्रीमो लालू यादव को लिखी चिट्ठी ,महागठबंधन में शामिल करें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा धीरे-धीरे चढ़ता नजर आ रहा है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने आगामी चुनाव को देखते हुए महागठबंधन में शामिल होने की अपनी इच्छा जाहिर की है. बिहार AIMIM के अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने RJD सुप्रीमो लालू यादव को इस संबंध में चिट्ठी लिखी है. AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को चिट्ठी लिखकर पार्टी को महागठबंधन में शामिल करने के लिए आग्रह किया है. उन्होंने लिखा, ”अगर हम लोग मिलकर लड़ेंगे तो सेकुलर वोटों का बिखराव नहीं होगा और अगली सरकार महागठबंधन की बनेगी.”अख्तरुल ईमान ने लिखा, ”इस सत्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि सेकुलर वोटों के बिखराव के कारण ही साम्प्रदायिक शक्तियों को सत्तासीन होने का अवसर मिलता है. इसी के उद्देश्य से हमने विगत विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के समय महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई थी लेकिन ये प्रयास सफल नहीं हो सका.” उन्होंने ये भी कहा, ”हमने महागठबंधन में शामिल होने के लिए राजद, कांग्रेस और महागठबंधन के अन्य दलों से बातचीत की है, प्रस्ताव भेजा हुआ है. कृपया जल्द इस पर निर्णय लें.” बता दें अबतक गठबंधन को लेकर पॉजिटिव रेस्पॉन्स MIM को नहीं मिला है इसलिए दो दिन पहले ईमान ने मीडिया में बयान दिया था की तीसरा मोर्चा भी बना सकते हैं.उधर लालू यादव को AIMIM की चिट्ठी पर RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”कौन दल महागठबंधन में आना चाहते हैं इस पर निर्णय आलाकमान लेगा लेकिन वोटों का कोई बिखराव नहीं होने वाला है. जनता तेजस्वी के साथ है.” बिना नाम लिए आरजेडी प्रवक्ता ने ओवैसी की पार्टी को वोट कटवा बता दिया.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष