RJD सांसद सुधाकर सिंह का दावा, चुनाव बाद JDU का BJP में होगा विलय !

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड में किसान महासम्मेलन का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में बक्सर से आरजेडी के सांसद सुधाकर सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध मेहता शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान सुधाकर सिंह ने बड़ा दावा किया कि जेडीयू का चुनाव के बाद बीजेपी में विलय हो जाएगा. बिहार में जेडीयू और बीजेपी अलग-अलग चुनाव सिर्फ जनता को भ्रमित करने के लिए लड़ रही है. असल में जेडीयू को दिया गया वोट बीजेपी को ही जाएगा, इसलिए जनता को समझदारी से फैसला लेना चाहिए.सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि अगर बिहार में आरजेडी की सरकार बनती है तो किसानों की आमदनी दोगुनी की जाएगी. इसके लिए मंडी कानून लाया जाएगा, किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी और खेती-बाड़ी के खर्च को कम करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने वादा किया कि सरकार बनते ही बिहार में 100% डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी.सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव आयोग के कंधे पर रखकर बीजेपी काम कर रही है. दिल्ली और महाराष्ट्र की तरह यहां भी दलित, महादलित, भूमिहीन और पिछड़े वर्गों के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट अपडेट के नाम पर हाई स्कूल सर्टिफिकेट और जन्म प्रमाण पत्र मांगकर गरीब और अशिक्षितों को मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश चल रही है. आरजेडी इसका पुरजोर विरोध करेगा. उधर सुधाकर सिंह ने कहा कि इटावा में कथावाचक के साथ मारपीट की घटना दुखद है, लेकिन जो धर्मगुरु समावेशी धर्म की बात नहीं करते, उनका बयान वर्चस्ववादी होता है. उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का बयान समता और बराबरी की बात नहीं करता, बल्कि किसी एक जाति विशेष के वर्चस्व को दर्शाता है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों