रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सतत सुधार देखा जा रहा है। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती 81 वर्षीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत स्थिर है। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम उनकी निगरानी कर रही है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने बताया कि शिबू सोरेन की स्थिति पहले से काफी बेहतर है और उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है। शिबू सोरेन को 19 जून से अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और किडनी संबंधी समस्याओं के कारण गंभीर हालत में आईसीयू में रखा गया था। सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ उनकी देखभाल कर रहे हैं। राज्य में उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थनाएं की जा रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




