बिहार महागठबंधन के सीट बंटवारे में झामुमो संतुलन बनाने का कर रही है प्रयास , कितना सफल !

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :  बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है । एनडीए हो या इंडी गठबंधन के बीच सीट शियरिंग की राह आसान नहीं है है । झामुमो की मांग पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने विचार करने का निर्णय ले सकते है । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है।झामुमो ने बिहार में 12 वैसे विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, जो झारखंड की सीमा से सटे हुए हैं। इसके साथ ही, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) भी महागठबंधन में शामिल होने की दिशा में कदम बढ़ा रही है, जिससे गठबंधन की ताकत और बढ़ने की संभावना है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए सीटों की मांग रखी है। तेजस्वी यादव ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि राजद और झामुमो के बीच लंबे समय से गठबंधन का रिश्ता रहा है और उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच जल्द ही एक औपचारिक बैठक होने की उम्मीद है, जिसमें सीटों की संख्या और क्षेत्रों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय के मुताबिक गठबंधन में झामुमो को साथ लेने से बिहार में मजबूती मिलेगी। झामुमो का वोट बैंक चुनाव परिणामों पर सकारात्मक असर डालेगा।दरअसल, झामुमो की नाराजगी को देखते हुए राजद एक संतुलित रणनीति अपना रहा है। पिछले वर्ष हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद को राज्य में सात सीटें मिली थीं। अब बिहार में झामुमो की मांगों को पूरा करने के लिए राजद सावधानीपूर्वक कदम उठा रहा है ताकि, गठबंधन में दरार न आए।

तेजस्वी ने पटना में कहा है कि हम सब मिलकर बिहार में एनडीए को हराने के लिए एकजुट हैं। सभी सहयोगी दलों की मांगों का सम्मान किया जाएगा।शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती समारोह में तेजस्वी यादव ने पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले रालोजपा को भी गठबंधन का हिस्सा बनाने पर हामी भरी है।तेजस्वी ने यह भी बताया कि वे रांची जाकर झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन से मिलने वाले थे, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के कारण यह मुलाकात टल गई। हेमंत सोरेन के साथ उनकी बातचीत हुई है और झामुमो ने महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है। तेजस्वी ने कहा कि हम चाहते हैं कि एनडीए को हराने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतें एकजुट हों। सीट बंटवारे को लेकर कुछ जटिलताएं भी सामने आ रही हैं। कांग्रेस और वाम दलों ने भी अपनी-अपनी मांगें रखी हैं, जिससे गठबंधन में संतुलन बनाना राजद के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक