‘नव संकल्प महासभा में चिराग गरजे , मैं चुनाव लड़ूंगा. बिहारियों के लिए लड़ूंगा ,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

छपरा : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि जब वे बिहार में आकर चुनाव लड़ने की बात करते हैं, तो बहुत लोगों को परेशानी होती है. पूछा जाता है कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में आज घोषणा करता हूं कि बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा. केंद्रीय मंत्री रविवार को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित ‘नव संकल्प महासभा’ को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वह बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वे ‘चिराग’ बनकर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने एक बार फिर से स्पष्ट किया कि वह एनडीए का ही हिस्सा रहेंगे. उन्होंने कहा कि हर सीट पर चिराग पासवान खड़ा होगा. इस दौरान पासवान ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि उन्हें बिहार आने से रोकने की साजिश की जा रही है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे किसी से डरने वाले नहीं हैं. ‎उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आज सारण की इस पावन धरती से, आप सबके सामने मैं यह कहकर जा रहा हूं कि हां, मैं चुनाव लड़ूंगा. मैं चुनाव लड़ूंगा बिहारियों के लिए, अपने भाइयों के लिए, अपनी माताओं के लिए, अपनी बहनों के लिए और बिहार में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करेंगे, एक ऐसा बिहार बनाएंगे, जो सही मायनों में प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाएगा.”‎‎चिराग पासवान ने कहा कि वह ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे. आरक्षण को लेकर उन्होंने साफ कहा कि बहुत समय से यह अफवाह फैलाई जा रही है कि आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन रामविलास पासवान का बेटा चिराग पासवान जब तक जिंदा है, तब तक दुनिया की कोई ताकत आरक्षण को खत्म नहीं कर सकती है. उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग आज बिहार में विकास की बात करते हैं, ये वही विपक्ष के लोग हैं, जिन्होंने 90 के दशक में बिहार को बर्बाद किया था. ‎उन्होंने जोर देकर कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार में ऐसी सरकार बने, जो बिहार से बाहर जाने वाले लोगों को अपने घर, अपने शहर, अपने प्रखंड में रोजगार दे सके. यहां के लोगों को कमाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक