सिमडेगा के बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे फरार,सुरक्षा पर सवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिमडेगा ; बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे फरार हो गए हैं. ये सभी बच्चे अलग-अलग कांडों में पकड़े गए थे. जानकारी के अनुसार ड्राम लगाकर बच्चे संप्रेक्षण गृह की बाउंड्री फांदकर फरार हो गए. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है और बच्चों को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। फरारी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रशासन द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा खामियों की जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। खबर लिखे जाने तक बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।इधर, बाल संप्रेक्षण गृह से बच्चों के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. विदित हो कि कुछ माह पूर्व भी बाल संप्रेक्षण गृह के एक बच्चे के साथ मारपीट की घटना हुई थी. जिसके पश्चात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी. इस मामले में परिजनों ने बच्चे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था और अब एक साथ 6 बच्चों के भागने का मामला सामने आने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष