जन्मदिन पर फार्म हाउस से बाहर निकले धोनी हाथ हिलाकर फैंस का स्वीकार किया अभिवादन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : धोनी को क्रिकेट की दुनिया में किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है और वह अपने अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल दिनों में मैदान पर अपने शांत और शानदार कप्तानी कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं। सात जुलाई, 2025 को वह 44 वर्ष के हो गए।इस खास मौके पर देशभर में धोनी के फैंस ने उन्हें याद किया, सोशल मीडिया पर बधाई दी और जगह-जगह केक काटकर अपना प्यार जताया.रांची: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने जन्मदिन के दिन अपने प्रशंसकों को एक खास तोहफा दिया. सोमवार की सुबह वे सिमलिया स्थित अपने फार्म हाउस से बाहर निकले और अपने चहेतों को एक झलक दिखाकर उनका दिल जीत लिया. इस मौके पर एमएस धोनी अपनी नई कार में सवार थे. जैसे ही उन्होंने फार्म हाउस का गेट पार किया, पहले से मौजूद सैकड़ों फैंस और खेल प्रशांसकों में खुशी की लहर दौड़ गई.फार्म हाउस के बाहर माही को देखते ही लोग ‘धोनी-धोनी’ के नारे लगा रहे थे. वहीं एमएस धोनी ने भी अपने चिर परिचित शांत और विनम्र अंदाज में कार की रफ्तार धीमी की और हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया. फार्म हाउस के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा होने लगी थी. खेल जगत के कई जाने-माने प्रशासक और धोनी के प्रशंसक उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे. हर कोई अपने ‘कैप्टन कूल’ को एक नजर देखने के लिए उत्सुक था.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष