रांची में शराब दुकानों की कमान अब झारखंड होमगार्ड जवानों के हाथ में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: राजधानी रांची में सरकारी शराब दुकानों के संचालन को लेकर प्रशासन ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। अब इन दुकानों का संचालन प्लेसमेंट एजेंसियों के बजाय होमगार्ड के जवानों के जरिए किया जाएगा। रांची उपायुक्त द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है, जिसके अनुसार जिले की सभी सरकारी शराब दुकानों पर नियोजित रूप से होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, रांची जिले में कुल 166 खुदरा शराब दुकानें हैं। जिनमें 76 विदेशी शराब की दुकानें, 41 देशी शराब की दुकानें, 49 कंपोजिट (विदेशी + देशी) दुकानें शामिल हैं। इन दुकानों के संचालन के लिए 367 होमगार्ड जवानों की जरूरत बताई गई है। प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से शराब दुकानों में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी। फिलहाल यह प्रक्रिया दो महीने के भीतर पूरी होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि संचालन और बंदोबस्ती से जुड़ी नियमावली को लागू करने में कुछ समय लग सकता है। ताकि सरकारी राजस्व को नुकसान से बचाया जा सके और शराब वितरण प्रणाली को अधिक नियंत्रित किया जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़हरवा पुलिस ने 1.003 किलो ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल से ब्राउन शुगर लाकर बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में खपाने की थी तैयारी, स्कॉर्पियो और तीन मोबाइल जब्त साहेबगंज: अंतर्राज्यीय स्तर पर

पाकुड़िया में विकसित भारत रोजगार मिशन का प्रशिक्षण, ग्रामीणों तक रोजगार और आजीविका पहुंचाने पर जोर

पाकुड़िया: विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों

बन्नोग्राम में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को बिजली संकट से मिली राहत

क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में

कनौजिया तांती व जोलहा समाज को सरकारी गजट में शामिल करने की मांग, मंत्री से मिला आश्वासन

मेहरमा: कनौजिया तांती व जोलहा समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद ने राज्य सरकार से कनौजिया तांती एवं जोलहा समाज को सरकारी गजट में