रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक , अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची. राजधानी रांची में 10 जुलाई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों के मुख्यमंत्री, संबंधित राज्य सरकारों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।पूर्वी क्षेत्रीय परिषद गृह मंत्रालय के अधीन एक संघीय ढांचा आधारित मंच है, जिसका उद्देश्य राज्यों और केंद्र सरकार के बीच सामंजस्य और समन्वय बढ़ाना है। इसमें विकास, सुरक्षा, आधारभूत संरचना और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जुलाई की शाम को रांची पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और प्रोजेक्ट भवन तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।वहीं बैठक को लेकर झारखंड जिला प्रशासन और राज्य पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां ज़ोरों पर हैं। बैठक स्थल, वीआईपी मूवमेंट और ट्रैफिक कंट्रोल से जुड़ी प्लानिंग की जा रही हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष