झारखंड में 3,181 ANM पदों पर भर्ती: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी की अधिसूचना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :  राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों तथा स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम (स्वास्थ्य कार्यकर्ता) के 3,181 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें 3,020 नियमित तथा 161 बैकलाग पद सम्मिलित हैं। इन पदों पर नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होगी। आयोग ने इसे लेकर बुधवार को सूचना जारी कर दी है। साथ ही दोनों श्रेणी के पदों के लिए अलग-अलग विवरणिका प्रकाशित कर दी है। ऑनलाइन आवेदन की विभिन्न प्रक्रियाओं की तिथि की घोषणा आयोग द्वारा शीघ्र की जाएगी।

इन पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा झारखंड एएनएम नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा ओएमआर तथा कंप्यूटर आधारित ली जाएगी। परीक्षा एक चरण (मुख्य परीक्षा) में ली जाएगी। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर युक्त होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक प्रदान किया जाएगा। उक्त परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रविधान नहीं होगा। परीक्षा की भाषा हिन्दी/अंग्रेजी होगी। मुख्य परीक्षा की अवधि एक घंटे) की होगी, जिसमें कुल- 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना होगा।अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं महिला के लिए न्यूनतम 32 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत और आदिम जनजाति के लिए 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। मेधा सूची का निर्धारण लिखित परीक्षा के प्राप्तांक, मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के प्राप्तांक, प्रशिक्षण तथा अनुभव के आधार पर होगा। इसके लिए अंकों का निर्धारण कर दिया गया है। राज्य सरकार के अधीन न्यूनतम पांच वर्षों की सेवा पूरे कर चुके संविदा पर कार्यरत कर्मियों के मामले में न्यूनतम अर्हता संबंधी प्रविधान लागू नहीं होगा।

धनबाद : 134, सिमडेगा : 150, पूर्वी सिंहभूम : 172, पश्चिम सिंहभूम : 200, देवघर : 92, रांची : 245, गिरिडीह : 72, बोकारो : 130, चतरा : 84, पाकुड़ : 126, गुमला : 203, हजारीबाग : 127, कोडरमा : 54, लातेहार : 60, गोड्डा : 122, पलामू : 180, साहिबगंज : 98, दुमका : 214, गढ़वा : 131, खूंटी : 96, रामगढ़ : 63, लोहरदगा : 55, सरायकेला खरसावां : 95 तथा जामताड़ा : 117

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक