देवघर : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देवघर में राजकीय श्रावणी मेला का उद्घाटन बिहार-झारखंड सीमा दुम्मा में हुआ. झारखंड के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी मेला 2025 का उद्घाटन किया.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस मेले में की गयी बेहतर व्यवस्था श्रद्धालुओं के बीच एक स्मृति छोड़ जायेगी. इस खास मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि कांवरियों की सेवा भगवान शिव की सेवा है. आने वाले समय में खिजुरिया से क्यू कॉम्पलेक्स यानी बैद्यनाथ मंदिर के समीप तक कांवरिया फुट ओवर ब्रिज निर्माण की योजना है. इससे शिवभक्त कांवरियों को सड़क पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे अगले मेले तक पूरा करने का प्रयास होगा. इस वर्ष श्रावणी मेला में कई सारी न्यू टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने की कोशिश है. उद्घाटन समारोह को अन्य मंत्रियों ने भी संबोधित किया. इस वर्ष से श्रावणी मेले में एआइ चैटबॉट की व्यवस्था की गयी है. क्यूआर कोड के माध्यम से शिकायतों के निवारण की व्यवस्था की गयी है. दुम्मा सीमा पर फेस रिकॉग्निशन कैमरे के माध्यम से हेड काउंट करायी जायेगी, जिसके जरिये श्रद्धालुओं के आगमन की संख्या का आकलन किया जायेगा.देवघर जिला प्रशासन ने श्रावणी मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ख्याल रखा जायेगा. इसे लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो गयी है. भीड़-भाड़ में भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किये हैं. कल से बाबाधाम में अरघा के माध्यम से भक्त जलाभिषेक करेंगे. राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई से 9 अगस्त तक एक माह चलेगा.

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




