श्रावणी मेले का हुआ भव्य शुभारंभ, मंत्रियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर  : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देवघर में राजकीय श्रावणी मेला का उद्घाटन बिहार-झारखंड सीमा दुम्मा में हुआ. झारखंड के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी मेला 2025 का उद्घाटन किया.उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस मेले में की गयी बेहतर व्यवस्था श्रद्धालुओं के बीच एक स्मृति छोड़ जायेगी. इस खास मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि कांवरियों की सेवा भगवान शिव की सेवा है. आने वाले समय में खिजुरिया से क्यू कॉम्पलेक्स यानी बैद्यनाथ मंदिर के समीप तक कांवरिया फुट ओवर ब्रिज निर्माण की योजना है. इससे शिवभक्त कांवरियों को सड़क पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे अगले मेले तक पूरा करने का प्रयास होगा. इस वर्ष श्रावणी मेला में कई सारी न्यू टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने की कोशिश है. उद्घाटन समारोह को अन्य मंत्रियों ने भी संबोधित किया.   इस वर्ष से श्रावणी मेले में एआइ चैटबॉट की व्यवस्था की गयी है. क्यूआर कोड के माध्यम से शिकायतों के निवारण की व्यवस्था की गयी है. दुम्मा सीमा पर फेस रिकॉग्निशन कैमरे के माध्यम से हेड काउंट करायी जायेगी, जिसके जरिये श्रद्धालुओं के आगमन की संख्या का आकलन किया जायेगा.देवघर जिला प्रशासन ने श्रावणी मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का खास ख्याल रखा जायेगा. इसे लेकर तमाम तैयारियां पूरी हो गयी है. भीड़-भाड़ में भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किये हैं. कल से बाबाधाम में अरघा के माध्यम से भक्त जलाभिषेक करेंगे. राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई से 9 अगस्त तक एक माह चलेगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष