नगर निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आजसू : रामचंद्र सहिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

RANCHI : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में आजसू पार्टी पूरे दम खम के साथ उतरेगी। कार्यकर्ता नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी नवनियुक्त पदाधिकारियों की है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी से जुड़ने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आदिवासी युवा भी पार्टी से लगातार जुड़ रहे हैं।श्री सहिस ने कहा कि जनता जानती है कि आजसू के संघर्ष से अलग राज्य मिला है, इसलिए इसे आजसू ही संवार सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगर निकाय का चुनाव लगातार टालने की साजिश बंद करे क्योंकि इससे नगर निकाय क्षेत्रों की स्थिति बदतर हो गई है और केंद्र का अनुदान भी रुक गया है, जिससे विकास और स्वच्छता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।RA पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने आजसू पार्टी रांची महानगर जनजाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रभारी निर्मल उरांव, पार्टी के नवनियुक्त रांची महानगर संयोजक सुरेंद्र लिंडा एवं महादेव टोप्पो को माला एवं पट्टा पहनाकर सम्मानित किया।ये रहे उपस्थित ।इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत,केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, संजय मेहता, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, हरीश कुमार, परवाज खान, ओम वर्मा, ऋतुराज शाहदेव, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, राजेश सिंह, रोशन नायक, राज दुबे आदि उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष