झारखंड में ईको-टूरिज्म पर केंद्र-राज्य में बनी सहमति, राज्य सरकार मिलकर बढ़ाएंगी रोजगार के अवसर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : रांची। झारखंड में पर्यटन के समग्र विकास को लेकर पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट की। यह बैठक झारखंड में पर्यटन आधारभूत संरचना को मजबूत करने और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रही।
बैठक में रांची स्थित अशोक होटल के झारखंड सरकार को हस्तांतरण पर सैद्धांतिक सहमति बनी, जिससे राजधानी में पर्यटन सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और निवेश के अवसर बढ़ेंगे।
मंत्री सोनू ने बताया कि राज्य में स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत चण्डील, नेतरहाट और तेनुघाट जैसे स्थलों पर ईको-टूरिज्म परियोजनाएं शुरू करने की योजना बनाई गई है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन गतिविधियों का विस्तार किया जा सके।
इसके अलावा, झारखंड में आईआईटीटीएम मॉडल पर आधारित विशेषीकृत पर्यटन संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिल सकें।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेलों के आयोजन पर भी सहमति बनी, जिससे झारखंड की पर्यटन क्षमता को वैश्विक पहचान दिलाई जा सके। इन मेलों का आयोजन केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।
बैठक में झारखंड के पुरातात्विक और विरासत स्थलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार से तकनीकी और वित्तीय सहयोग की मांग भी की गई, ताकि राज्य की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करते हुए पर्यटन का विस्तार किया जा सके।
पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से झारखंड को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बैठक को झारखंड के पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में

एसपी ने आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना

कटिहार : पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। आम जनता की हर परेशानी को दूर