अस्पताल में कड़िया मुंडा से मिले राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष, स्वास्थ्य लाभ की कामना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। रांची के अस्पताल में इलाजरत पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा से बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात की। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।88 वर्षीय कड़िया मुंडा की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें खूंटी से रांची के मेडिका मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए खूंटी से रांची तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर करीब 40 मिनट में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और इलाज जारी है।राज्यपाल गंगवार ने अस्पताल में कड़िया मुंडा से भेंट कर उनका हाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कड़िया मुंडा सादगी और जनसेवा के प्रतीक हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अस्पताल पहुंचकर कड़िया मुंडा से मुलाकात की और चिकित्सकों से इलाज की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कड़िया मुंडा जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें, यही प्रार्थना राज्य की जनता कर रही है।बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, “रांची के मेडिका अस्पताल में इलाजरत आदरणीय कड़िया मुंडा जी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”पिछले दो वर्षों में कड़िया मुंडा की तबीयत कई बार बिगड़ चुकी है। दो साल पहले निमोनिया के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, वहीं जनवरी 2025 में भी ब्लड शुगर लेवल गिरने और बेचैनी की शिकायत पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।कड़िया मुंडा खूंटी से आठ बार सांसद रहे हैं। उन्होंने मोरारजी देसाई सरकार में इस्पात मंत्रालय में सेवा देने से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। कड़िया मुंडा 15वीं लोकसभा में उपाध्यक्ष भी रहे। 2019 में उन्हें पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक