शराब घोटाला: सुमित फैसिलिटी के डायरेक्टर अमित प्रभाकर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड में 38 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को सुमित फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अमित प्रभाकर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अमित प्रभाकर की कंपनी वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य में शराब दुकानों पर मैनपावर सप्लाई कर रही थी। घोटाले में अब तक एसीबी कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शराब घोटाले में एसीबी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे सहित सभी आरोपितों पर 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। उल्लेखनीय है कि एसीबी ने 20 मई को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन प्रधान सचिव और निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार किया था। उनके साथ विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल गजेंद्र सिंह जमानत पर बाहर हैं और विभाग में उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, हालांकि अभी उन्हें कोई नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक