झारखंड में माफिया राज हावी, विस्थापितों के मुद्दे हो गए हैं गौण: सुदेश महतो

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोकारो/रांची। आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बोकारो में आयोजित मिलन समारोह में कहा है कि झारखंड में माफिया राज चल रहा है। इसके विरुद्ध एकजुट एवं संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में विस्थापितों के मुद्दे गौण कर दिए गए हैं।श्री महतो ने कहा कि हेमंत सरकार के आने के बाद कोयला, गिट्टी, बालू और अन्य खनिजों का अवैध कारोबार फल–फूल रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार अवैध खदानों में विस्थापित जनता दफन की जा रही है और बीसीसीएल तथा पुलिस–प्रशासन इसे संरक्षण दे रहा है। श्री महतो ने कहा कि आजसू ने झारखंड की लड़ाई लड़ी है और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से वार्ता कर अलग राज्य लिया है। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल और बोकारो स्टील विस्थापितों को नौकरी में प्राथमिकता दे। स्थानीय नीति को परिभाषित किया जाए।

श्री महतो ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्ट और माफिया तत्वों को संरक्षण दे रही है। माफिया तत्वों द्वारा गरीबों की लड़ाई लड़ रही आजसू पार्टी पर लगातार हमला करने का प्रयास किया जा रहा है।सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि विस्थापितों की कुर्बानी पर कोयला खदान खड़े हैं। लेकिन उनपर ही जुल्म ढाया जा रहा है और कोयला की लूट हो रही है। बीसीसीएल और पुलिस–प्रशासन की मिलीभगत से माफिया ने आतंक मचा रखा है। आजसू अब चुप होकर बैठने वाली नहीं। कोयलांचल से माफिया को खत्म करेंगे।मिलन समारोह में विभिन्न प्रखंडों से आए हजारों युवाओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा और राज्य के नवनिर्माण का संकल्प लिया। सुदेश महतो और चंद्रप्रकाश चौधरी ने नए सदस्यों का स्वागत माला एवं पट्टा पहना कर किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों