रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। धमकी देने वाले ने मैसेज कर उन्हें गोली मारने की बात कही है। मामला संज्ञान में आने के बाद रांची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रांची पुलिस के अनुसार केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जिस नंबर से धमकी दी गई है, रांची पुलिस का साइबर सेल उसका डिटेल खंगाल रही है। फिलहाल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री दिल्ली में है। उल्लेखनीय है कि संजय सेठ को धमकी दिए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी संजय सेठ को धमकी दी गई थी। उनसे टेक्सट मैसेज के जरिये 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी।

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित
हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी




