दीपिका पांडे सिंह का जनता दरबार सोमवार को

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कांग्रेस कोटा के मंत्रियों की ओर से आयोजित किए जाने वाले जनता दरबार की कड़ी में सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह जनता दरबार में जन समस्याओं को सुनेंगी।उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के कोटा के मंत्रियों की ओर से जन समस्याओं के समाधान के लिए की जाने वाली पहल का अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम जनता दरबार का आयोजन है। इसमें लोग बेहिचक अपनी समस्याओं को रख रहे हैं और उनकी समस्याओं का हर संभव निदान किया जा रहा है। जनता दरबार के आयोजन से न सिर्फ कांग्रेस पर बल्कि महागठबंधन सरकार पर भी आम लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा है। लोगों से सीधे संवाद का माध्यम जनता दरबार बन गया है। यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक