मदर टेरेसा क्लीनिक विवाद पर सांसद निशिकांत दुबे का तीखा हमला: कहा– राजनीतिक बदले की भावना और दुर्भावना से ग्रसित फैसले

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर ; बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर झारखंड सरकार और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। देवघर में मीडिया से बात करते हुए दुबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा, राजनीतिक बदले की भावना और दुर्भावना से ग्रसित फैसले “ साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें “महामूर्ख विपक्ष का नेता” बताया। यह बयान झारखंड सरकार द्वारा ‘अटल क्लीनिक’ का नाम बदलकर ‘मदर टेरेसा क्लीनिक’ करने के फैसले के बाद आया है। इस फैसले को निशिकांत दुबे ने “घटिया राजनीति” करार दिया। उन्होंने कहा, “मदर टेरेसा से मुझे कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। लेकिन किसी भारतीय नेता – खासकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी – के नाम को हटाकर ऐसा करना न केवल अनुचित है, बल्कि एक प्रकार की राजनीतिक दुर्भावना है। मदर टेरेसा की आत्मा भी यह स्वीकार नहीं करेगी।” दुबे ने आगे कहा कि झारखंड सरकार को अगर मदर टेरेसा के नाम पर कुछ करना ही है तो वह अलग संस्थान या योजना शुरू कर सकती है, न कि किसी स्थापित नाम को हटाकर। उन्होंने राज्य सरकार की नीयत और गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए कहा, “सरकार की कई गतिविधियां संदिग्ध हैं और मुख्यमंत्री कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ जेल की दिशा में बढ़ रहे हैं।” राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दुबे ने कहा, “उन्हें कुछ भी समझ नहीं है। विपक्ष के नाम पर वह केवल हास्य पैदा कर रहे हैं।” उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सत्ता में रहते हुए जनता के मुद्दों से भटक रही है और राजनीतिक लाभ के लिए विभाजनकारी फैसले ले रही है। इस बयान के बाद झारखंड की सियासत में एक बार फिर से गर्मी आ गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गहराने की संभावना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और