सुदेश का आरोप – झामुमो-कांग्रेस सरकार जनता के हितों की रक्षा में रही नाकाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :  आजसू  पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा सत्र में उनकी पार्टी हेमंत सरकार की नाकामियों को मुद्दा बनाएगी। झामुमो–कांग्रेस ने जनता को दिग्भ्रमित कर दूसरी बार सरकार बनाई है, लेकिन मंत्रियों को जनमुद्दों की फिक्र नहीं। श्री महतो ने पार्टी मुख्यालय में मिलन समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आजसू ने हेमंत सरकार को अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए 6 माह का समय दिया था, लेकिन 9 माह बीत जाने के बाद भी झामुमो-कांग्रेस की सरकार जनता के हितों की रक्षा में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, माफिया और आपराधिक गिरोहों का दबदबा कायम है। कोयला, बालू, गिट्टी की तस्करी खुलेआम हो रही है। चुनाव जीतने के लिए झामुमो ने मइया योजना का इस्तेमाल किया, लेकिन अब 6 लाख महिलाओं का नाम क्यों काटा जा रहा है।  इसके लिए सरकार को जवाब देना होगा। इस अवसर पर बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष श्री डोमन सिंह मुंडा, मुख्य प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत , झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, मुकुंद मेहता, संजय मेहता, इम्तियाज अहमद नज़्मी, कुमुद वर्मा, ज्योत्सना केरकेट्टा, ऋतुराज शाहदेव, शहजादा अनवर, शादाब रजा आदि उपस्थित थे। संचालन संजय साहू ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मो. कैफ ने किया।

झामुमो–कांग्रेस से कई कार्यकर्ता आजसू में शामिल

आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में झामुमो–कांग्रेस को छोड़ कई कार्यकर्ता आजसू पार्टी में शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत पट्टा और माला पहना कर किया। सदमा पंचायत, ओरमांझी के पूर्व मुखिया हरिलाल मुंडा, अमित टोप्पो, मोतीलाल टोप्पो, कांके क्षेत्र के मो वसीम, मो शाहबाज, रवींद्र नाथ चटर्जी, मकसूद खान, इकबाल आलम, रिजवान, राज, ओम प्रकाश साव, शाहिद, रितेश कुमार, बबलू मंसूरी, मुकेश कुजूर, अहमद अली, शाहिद अहमद एवं सलाउद्दीन सहित अनेक लोग पार्टी में शामिल हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों