पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। सावन मास की तीसरी सोमवारी को लेकर पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों और मंदिरों में सोमवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी है। पहाड़ी मंदिर के पास बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है, ओम नमः शिवाय और हर हर महादेव से पूरा वातावरण गूंज रहा है। लोग पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों पर जलार्पण कर सुख, समृद्धि और स्वस्थ रहने की कामना कर रहे हैं। रांची के कांके , कोकर, बूटी मोड, बरियातू, हिनू, चुटिया के सुरेश्वर धाम, हरमू, किशोरगंज, लालपुर सहित अन्य शिवालयों में भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना सुबह से कर रहे हैं। आचार्य मनोज पांडेय ने बताया कि सावन माह के सोमवार को भगवान शिव की उपासना करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य के साथ साथ संकटों से भी मुक्ति मिलती है। सावन के सोमवारी में भगवान शिव का चंद्रशेखर स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना गया है। इस पाठ के करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है । साथ ही चंद्र ग्रह मजबूत होता है। पहाड़ी मंदिर में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सुखदेव नगर थाना प्रभारी लगातार सुरक्षा का जायजा लेते देखे गए। सीसीटीवी कैमरे से पूरे मंदिर की निगरानी की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए