सड़क पर मारपीट मामले में हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने याचिका खारिज की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : रांची सिविल कोर्ट ने सोमवार को हिंदूवादी नेता भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी। चुटिया थाना क्षेत्र में सड़क पर मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किए गए भैरव सिंह को राहत नहीं मिली। सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से अधिवक्ता कीर्ति सिंह ने कोर्ट में तर्क दिया कि भैरव सिंह को बेवजह इस मामले में फंसाया गया है और उनकी गिरफ्तारी गलत है। दूसरी ओर, सूचक पक्ष की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने जमानत का विरोध करते हुए बताया कि भैरव सिंह के खिलाफ रांची के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं और इस घटना में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका नामंजूर कर दी। गौरतलब है कि यह मामला चुटिया थाना क्षेत्र के सुजाता चौक स्थित बिग बाजार इलाके का है, जहां हाल के दिनों में पार्किंग के ठेके को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान सड़क पर मारपीट की घटना सामने आई थी। इसी सिलसिले में चुटिया थाना में कांड संख्या 125/2025 दर्ज की गई और भैरव सिंह को गिरफ्तार किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष