दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना में झामुमो ने पहाड़ी मंदिर में किया जलाभिषेक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला समिति की ओर से आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। विनोद कुमार पांडेय ने कहा, “आज सावन का पवित्र सोमवार है और हम सभी ने एकजुट होकर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि दिशोम गुरु जल्दी स्वस्थ हों और पहले की तरह हमें उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे। गुरुजी सिर्फ झामुमो के ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के मार्गदर्शक हैं।” पूजा के उपरांत कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में फल, फूल और दूध का वितरण भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में झामुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने एकजुटता के साथ शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को