स्मार्ट सिटी में 30 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन आधुनिक पार्क डीपीआर तैयार, जुडको को सौंपी गई जिम्मेदारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में अब तीन आधुनिक पार्कों का निर्माण किया जाएगा। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने इको पार्क, कम्युनिटी पार्क और रिक्रियेशनल पार्क की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इसके लिए झारखंड अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीनों पार्कों की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार हो चुका है और जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। परियोजना पर करीब 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। धुर्वा गोलचक्कर से हटिया डैम की ओर जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास करीब 8 एकड़ क्षेत्रफल में रिक्रियेशनल पार्क बनेगा। यह दो हिस्सों में विकसित होगा। इसमें तालाब, फाउंटेन, ओपन जिम, बच्चों के खेलने की जगह, वॉकिंग ट्रैक, रेस्टोरेंट और गार्डन आर्क जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। वहीं, मंत्री आवास से आगे निर्माणाधीन सिविक टावर के पास कम्युनिटी पार्क और इको पार्क का निर्माण किया जाएगा। कम्युनिटी पार्क 3.98 एकड़ में फैला होगा, जिसमें ओपन जिम, एनिमल स्कल्पचर, फ्लावर बेड, परगोला और बच्चों के खेलने की व्यवस्था होगी। इको पार्क 3.19 एकड़ में बनेगा, जहां कमल तालाब, पॉली हाउस, बैडमिंटन कोर्ट, गज़ीबो और प्राकृतिक हरियाली लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी में बनने वाले ये पार्क न सिर्फ मनोरंजन और सैर-सपाटे का नया केंद्र होंगे बल्कि रांची की खूबसूरती और पर्यटन क्षमता को भी बढ़ाएंगे। उन्होंने जुडको को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है। इनसेट बॉक्स – 1 • रिक्रियेशनल पार्क – 8 एकड़ क्षेत्र, तालाब, फाउंटेन, ओपन जिम, रेस्टोरेंट • कम्युनिटी पार्क – 3.98 एकड़ क्षेत्र, बच्चों का खेल क्षेत्र, एनिमल स्कल्पचर, फ्लावर गार्डन • इको पार्क – 3.19 एकड़ क्षेत्र, कमल तालाब, पॉली हाउस, बैडमिंटन कोर्ट, गज़ीबो इनसेट बॉक्स – 2 • कुल लागत: ₹30 करोड़ • कार्यान्वयन एजेंसी: जुडको • लोकेशन: स्मार्ट सिटी क्षेत्र, धुर्वा • उद्देश्य: हरित और आधुनिक मनोरंजन स्थल

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह