हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा :मनोज सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन करेगी।यह जानकारी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने दी।कार्यक्रम केलिए नन्द जी प्रसाद,शशांक राज,बबलू भगत,और सीमा सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि तैयारियों को लेकर 3 अगस्त से 5 अगस्त तक विभिन्न जिलों में और 6 से 10 अगस्त तक मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित होंगी। विभिन्न जिलों की आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के नेता शामिल होंगे। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 3 अगस्त को रांची महानगर की बैठक में शामिल होंगे जबकि संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह 5 अगस्त को रामगढ़ ,3 अगस्त को प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू लोहरदगा ,डॉ प्रदीप वर्मा रांची ग्रामीण जिला ,4 अगस्त को प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह लातेहार में,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद 6 अगस्त को जमशेदपुर महानगर,विकास प्रीतम 5 अगस्त को चतरा ,6 अगस्त को गढ़वा,आरती कुजूर खूंटी, बड़ कुंवर गगराई पूर्वी सिंहभूम ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी धनबाद महानगर और ग्रामीण की कार्यशाला में 5 अगस्त को शामिल होंगे। बताया कि 10 से 14 अगस्त तक सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा आयोजित होगी। 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों ,प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बताया कि 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों,प्रतिष्ठानों,पर कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा फहराने का आग्रह किया जाएगा।कहा कि स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को पार्टी विभाजन विभीषिका दिवस भी मनाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और