नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण अधिकारियों से कहा सतर्क रहें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गृह विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
श्री कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग तथा राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा कार्य पद्धतियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में वर्षापात की स्थिति, नदियों के जलस्तर तथा फसल आच्छादन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विकास आयुक्त और आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने राज्य में वर्षापात की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों मे राज्य में अच्छी बारिश हुई है। राज्य के 222 प्रखंडों में 25 मि.मी. अथवा इससे अधिक बारिश दर्ज की गई है। गंगा, कोशी तथा बूढ़ी गंडक नदियों का जलस्तर बढ़ा है, पानी का स्तर खतरे के निशान के आसपास है लेकिन स्थिति अभी नियंत्रण में है। राज्य में धान की फसल का आच्छादन प्रतिशत तीन अगस्त तक 79.43 प्रतिशत है, गत वर्ष इस समय तक यह 67.38 प्रतिशत था। राज्य में अच्छी वर्षा हो रही है जिससे भू-जलस्तर भी बेहतर हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपातकालीन संचालन केन्द्र बहुत उपयोगी केन्द्र है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 24 घंटे संचालित यह केन्द्र बेहतर ढंग से कार्य कर रहा जिसका लाभ राज्य के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अच्छी वर्षा होने से किसानों को रोपनी कार्य में फायदा हो रहा है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर संबंधित अधिकारी अलर्ट मोड में रहें तथा एस0ओ0पी0 के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखें।
निरीक्षण के दौरान विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. सहित गृह विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह