पटना : पटना में लगातार बारिश के कारण गंगा और इसकी सहायक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार से रविवार सुबह तक शहर के विभिन्न घाटों पर जल का स्तर करीब 30 सेंटीमीटर तक बढ़ गया। दीघा घाट पर जलस्तर रविवार शाम सात बजे 50.50 मीटर तक पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान 50.45 मीटर से ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग ने चेतावनी दी है कि चार अगस्त की सुबह तक सभी घाटों पर जलस्तर में करीब 40 सेंटीमीटर और बढ़ोतरी हो सकती है। सोन नदी का बहाव भी तेज हो रहा है, हालांकि पुनपुन नदी का जलस्तर श्रीपालपुर में फिलहाल स्थिर है। गंगा के बढ़ते तेवरों से तटवर्ती और दियारा क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। गांधी घाट, मनेर, दीघा घाट और हाथीदह जैसे क्षेत्रों में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गांधी घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच चुका है। हालांकि रविवार सुबह दीघा घाट पर यह स्तर खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर नीचे था। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी समूह की 1,120 करोड़ की संपत्ति जब्त
नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की 18 संपत्तियों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक में जमा राशि और असूचीबद्ध निवेश




