रिम्स की दुर्दशा पर झारखंड हाईकोर्ट नाराज, स्वास्थ्य सचिव और निदेशक को किया तलब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य सचिव और रिम्स निदेशक को तलब किया है। वर्षों से डॉक्टरों, शिक्षकों, तकनीकी और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के पद रिक्त रहने और आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों की अनुपलब्धता को लेकर दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को 6 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार की ओर से दाखिल जवाब पर असंतोष जताते हुए टिप्पणी की कि “अगर रिम्स जैसे संस्थान में नियुक्तियां नहीं हो रही हैं, तो आम नागरिकों के स्वास्थ्य का संरक्षण कैसे होगा?” कोर्ट ने पूछा कि आखिर वर्षों से रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया क्यों नहीं शुरू की गई। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि रिम्स को नियमित रूप से फंड दिया जाता है, लेकिन संस्थान द्वारा यह फंड वापस कर दिया जा रहा है। कोर्ट ने इस पर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की और इसे नीतिगत लापरवाही करार दिया। याचिका सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति शर्मा की ओर से दाखिल की गई है। उनके अधिवक्ता दीपक दुबे ने अदालत को बताया कि रिम्स में डेंटल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और पैरामेडिकल विंग में सैकड़ों पद वर्षों से खाली हैं। डेंटल कॉलेज में प्रोफेसर के 37, एडिशनल प्रोफेसर के 9, एसोसिएट प्रोफेसर के 56, और असिस्टेंट प्रोफेसर के 43 पद रिक्त हैं। इसके अलावा नर्सिंग कॉलेज में 144 ग्रुप-सी नर्सिंग स्टाफ, 44 पैरामेडिकल स्टाफ और 418 ग्रुप-डी कर्मियों की कमी है। कोर्ट ने रिम्स में “नॉन-प्रैक्टिसिंग एलाउंस” लेने वाले डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस करने पर भी सख्ती दिखाई। अदालत को बताया गया कि कई डॉक्टर निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए निजी क्लीनिक चला रहे हैं। कुछ ने अस्पताल में समय भी तय कर रखा है और इसके बावजूद बाहरी प्रैक्टिस करते हैं। इस पर कोर्ट ने रिम्स निदेशक को आदेश दिया कि ऐसे सभी डॉक्टरों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की पूरी रिपोर्ट अगली सुनवाई में प्रस्तुत की जाए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और