विधानसभा पहुंचा गुरुजी का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को विधानसभा परिसर ले आया गया है। जहां राजकीय सम्मान के साथ इन्हें श्रद्धांजलि देकर विदाई दी गई। विधानसभा परिसर में शोकाकुल माहौल के बीच दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन को याद किया। उन्होंने दिशोम गुरु को झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन का स्तंभ, आदिवासी अधिकारों का प्रतीक और सामाजिक न्याय का सशक्त प्रहरी बताया। दिशोम गुरु का निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है। इसके कुछ घंटों बाद उन्हें सड़क मार्ग से होते हुए नेमरा गांव उनके पैतृक आवास ले जाया गया ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष