चिता के सामने झुके श्रद्धा के शीश, अंतिम क्षणों में पहुंचे बड़े नेता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नेमरा (रामगढ़): दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा के अंतिम क्षण अत्यंत भावुक कर देने वाले थे। जब गुरुजी अग्नि की लपटों में पंचतत्व में विलीन हो रहे थे, तभी कई शीर्ष नेता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चिता के समीप पहुंचकर गुरुजी को अंतिम जोहार अर्पित किया। तीनों नेताओं ने मौन रहकर दिवंगत नेता के प्रति अपनी श्रद्धा, स्नेह और सम्मान प्रकट किया। राहुल गांधी चिता के सामने काफी देर तक नतमस्तक रहे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को गले लगाकर ढाढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष