ट्रंप ने लादा 50% टैरिफ, भारत ने कहा-यह एकतरफा फैसला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली/वॉशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25% अतिरिक्त आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का फैसला लिया है। बुधवार को उन्होंने इस संबंध में एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए, जो 27 अगस्त से लागू होगा। यह टैरिफ पहले से लागू 25% शुल्क के अतिरिक्त होगा, यानी अब कुल 50% टैरिफ भारत पर लगेगा।

अमेरिका ने यह कदम भारत द्वारा रूस से तेल आयात को कारण बताते हुए उठाया है। ट्रम्प ने कहा कि भारत, रूसी वॉर मशीन को फ्यूल देकर यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष समर्थन दे रहा है। इसी आधार पर भारत से अमेरिका में आने वाले अधिकतर सामानों पर अब अतिरिक्त टैक्स लगाया जाएगा।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के इस कदम को अनुचित, एकतरफा और राष्ट्रीय हितों के खिलाफ बताया है। मंत्रालय ने कहा कि भारत हमेशा वैश्विक बाजारों और अपनी जरूरतों के हिसाब से फैसले करता है और वह अपने हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।

ट्रम्प का आरोप है कि भारत सरकार सीधे या परोक्ष रूप से रूस से तेल खरीद रही है, जो अमेरिका की नीति के खिलाफ है। अमेरिका ने मार्च 2022 में रूसी तेल के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। अब ट्रम्प प्रशासन मानता है कि भारत का यह व्यापार रूस की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है, इसलिए टैरिफ बढ़ाने का फैसला जरूरी हो गया है।

 

इनपर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा टैरिफ -इनसेट बॉक्स

अप्रैल 2025 के एक पुराने आदेश के तहत कुछ खास उत्पादों को टैरिफ से छूट दी गई थी, जो अब भी जारी रहेगी।

• इनमें सेमी-कंडक्टर्स, स्मार्टफोन, कंप्यूटर, फार्मास्युटिकल्स, ऑटो पार्ट्स, तांबा और अन्य धातुएं शामिल हैं।

• इन उत्पादों पर 27 अगस्त के बाद भी 25% अतिरिक्त टैरिफ लागू नहीं होगा।

• हालांकि, ट्रम्प ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में इस सूची में बदलाव संभव है।

 

फार्मा पर 250% टैरिफ की चेतावनी- इनसेट बॉक्स

• ट्रम्प ने कल CNBC को दिए इंटरव्यू में भारत की दवाओं पर 250% तक टैरिफ लगाने की बात कही।

• उनका कहना है कि वे शुरू में कम टैक्स लगाएंगे, लेकिन एक से डेढ़ साल में यह दर 150% और फिर 250% तक जाएगी।

• उनका उद्देश्य अमेरिका को फार्मा में आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे भारत का फार्मा एक्सपोर्ट प्रभावित हो सकता है।

• भारत से अमेरिका को 2025 में 7.5 अरब डॉलर की फार्मा एक्सपोर्ट हुई थी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए