5 अगस्त को राष्ट्रपति भवन के खास मेहमान होंगे रांची के रामदास और चाकुलिया की जमुना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड की दो शख्सियतों के लिए इस बार 15 अगस्त बेहद खास होगा। इनमें एक हैं रांची के अनगड़ा प्रखंड निवासी मामूली किसान रामदास बेदिया, और दूसरी हैं पूर्वी सिंहभूम की ‘लेडी टार्जन’ के नाम से मशहूर जमुना टुडू। दोनों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति भवन में शाम में होने वाले डिनर में शामिल होने का न्योता मिला है।

रामदास बेदिया अनगड़ा प्रखंड के बीसा गांव में रहते हैं। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए सरकार की ओर से राशि मिली थी। इसका ईमानदारी से उपयोग करते हुए उन्होंने तय समय से पहले अपना घर बना लिया था। उनकी ईमानदार कोशिश को सरकार ने नोटिस में लिया है और इस उपलब्धि का सम्मान यह होगा कि वह स्वतंत्रता दिवस समारोह और राष्ट्रपति आवास में होने वाले भोज में खास मेहमानों में एक होंगे।

बुधवार को जब रामदास बेदिया के घर डाक विभाग के अधिकारी खुद राष्ट्रपति भवन से आया आधिकारिक आमंत्रण पत्र लेकर पहुंचे तो उन्हें सहसा इसपर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने कहा, कभी सोचा भी नहीं था कि अपनी मेहनत और समय पर काम पूरा करने का ऐसा ईनाम मिलेगा।

रामदास के गांववाले भी इस खबर से बहुत खुश हैं। इन दिनों हर कोई रामदास को बधाई दे रहा है। खुद रामदास कहते हैं, “हमने तो बस अपना घर बनाया था… ये तो सोचा ही नहीं था कि दिल्ली से बुलावा आ जाएगा।”

पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया की रहने वाली जमुना टुडू भी इस बार राष्ट्रपति भवन की मेहमान होंगी। वह पेड़ों को कटने से बचाने के लिए पिछले तीन दशकों से आंदोलन चला रही हैं। इस मुहिम की वजह से लोग उन्हें लेडी टार्जन के नाम से जानते हैं। दो साल पहले उन्हें सरकार ने पद्मश्री से नवाजा था और अब राष्ट्रपति भवन से खास निमंत्रण आया है। भारतीय डाक विभाग अधिकारी पिछले दिन खुद उनके घर पहुंचे और उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष