अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को, स्नान-ध्यान और दान का विशेष महत्व: पंडित तरुण झा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सहरसा: ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया है कि वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा, जो इस वर्ष 30 अप्रैल को है। उन्होंने जानकारी दी कि तृतीया तिथि 29 अप्रैल को संध्या 08:18 बजे से शुरू होकर 30 अप्रैल को शाम 06:05 बजे समाप्त होगी। पंडित झा ने बताया कि इस दिन मांगलिक कार्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया पूरे दिन यानी 30 अप्रैल, बुधवार को मनाई जाएगी। विशेष शुभ मुहूर्त सुबह 06:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।

पंडित तरुण झा ने इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अक्षय तृतीया को मां लक्ष्मी की पूजा और उनकी चरण पादुका की पूजा का विशेष विधान है। उन्होंने कहा कि देवी लक्ष्मी का वास केवल धन में ही नहीं, बल्कि धान्य यानी अन्न में भी होता है, इसलिए इस दिन अन्न का दान अवश्य करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है।

दान के महत्व को बताते हुए पंडित झा ने कहा कि इस दिन दान का सर्वाधिक महत्व है। यदि संभव हो तो जरूरतमंदों को पानी से भरी सुराही, अन्न, फल, मिठाई, वस्त्र और अपनी क्षमतानुसार अन्य वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। उन्होंने ‘अक्षय’ का अर्थ बताते हुए कहा कि इसका अर्थ है जो कभी क्षय न हो। शास्त्रों के अनुसार मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और