बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र बने विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक , राज्य मंत्री का मिला दर्जा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : भाजपा के बिहपुर विधायक ई.कुमार शैलेंद्र को बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल का सचेतक बनाया गया है।इसको लेकर बिहार विस सचिवालय के सचिव ख्याति सिंह ने राज्य सरकार के संसदीय कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र जारी किया है।जिसमें बताया गया है कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विस में श्री शैलेंद्र के अलावा खजौली के विधायक अरूण शंकर प्रसाद को भी सत्तारूढ़ दल का सचेतक मनोनीत किया है।वहीं विधायक श्री शैलेंद्र के सत्तारूढ़ दल के सचेतक मनोनीत होने पर भाजपा के साथ साथ नवगछिया बाल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार,एनडीए घटक दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

वहीं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम ने बताया कि श्री शैलेंद्र ने इसके लिए पार्टी के केंद्रीय व राज्य नेतृत्व के साथ साथ देश के पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित साह का आभार जताया है।विधायक ने कहा पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है।उस विश्वास व अपेक्षाओं पर सभी को साथ लेकर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महागामा सीएचसी में हुई स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक 

महागामा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) महागामा में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता

मन की मलीनता दूर होने से ही संभव है जीव का कल्याण: स्वामी दयानंद

  बसंतराय (गोड्डा): प्रखंड के महेशपुर गांव स्थित समुद्राबांध सत्संग मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग के 38वें वार्षिक अधिवेशन का समापन बुधवार

झारखंड पीड़ित प्रतिकर योजना: गोड्डा में विधिक जागरूकता शिविरों के जरिए महिलाओं को किया गया जागरूक

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DALSA) के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार और सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बुधवार को

महागामा शिवकित्ता के समीप जुगाड़ गाड़ी पलटी, चार घायल

महागामा : प्रखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवकित्ता के समीप एनएच-133 पर बुधवार की सुबह एक जुगाड़ गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर