महागामा सीएचसी में हुई स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महागामा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) महागामा में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. खालिद अंजुम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, महागामा द्वारा की गई।

बैठक के दौरान प्रखंड में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इसमें विशेष रूप से नियमित टीकाकरण, प्रसवपूर्व जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, परिवार नियोजन कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना, एनसीडी स्क्रीनिंग, विबीडी, लेप्रोसी आदि वैक्सीन तथा संस्थागत प्रसव की स्थिति पर गहन चर्चा की गई।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अंजुम ने सभी संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य सेवाएँ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा छूटे हुए लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने पर विशेष बल दिया।

बैठक में इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य संस्थानों की उपस्थिति, दवा उपलब्धता, रिपोर्टिंग व्यवस्था एवं फील्ड गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। कम प्रगति वाले क्षेत्रों में सुधार लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इस अवसर पर देवेंद्र कुमार पंडित (प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक), सुमंत कुमार (प्रखंड डाटा प्रबंधक), इंदु शेखर झा (सीएचओ मॉनिटर), साइन प्रवेज सहित प्रखंड के सभी सीएचओ, एएनएम, एमपीओ, बीटीटी तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

बैठक से स्पष्ट संदेश गया कि महागामा प्रखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने को लेकर विभाग पूरी तरह सक्रिय है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार के वृद्धाश्रम में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम, बुजुर्गों को अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कटिहार। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार की ओर से गुंजन वृद्धाश्रम, अनाथालय रोड स्थित परिसर में लीगल

मनसाही में दिव्यांगों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मानवता की मिसाल पेश की

मनसाही (कटिहार)। कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति एवं दिव्यांग महापरिवार, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में मनसाही प्रखंड के चितौरिया गांव में बाढ़ प्रभावित

कटिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में राज्य में पहला स्थान, 99.13% FRS सत्यापन

कटिहार। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कटिहार ने अगस्त 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में पहला

पाकुड़ रोजगार मेला में 206 पदों पर 9 युवाओं का चयन, 26 का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन

पाकुड़। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड रांची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर पाकुड़ की ओर से 12 सितंबर