चीन का नया दांव: बांग्लादेश में एयरफील्ड से भारत की चिकन नेक पर बढ़ा खतरा, सुरक्षा चिंताएं तेज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : भारत के रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील चिकन नेक इलाके के पास एक नई चुनौती उभर कर सामने आई है। बांग्लादेश के लालमोनिरहाट जिले में चीन एक एयरफील्ड बनाने की योजना पर काम कर रहा है, जिसकी जानकारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को मिली है। यह जिला पश्चिम बंगाल के कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जिलों से सटा हुआ है, जो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को शेष भारत से जोड़ने वाले चिकन नेक (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) के करीब है। इस घटनाक्रम से भारत की सुरक्षा और कनेक्टिविटी को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

चिकन नेक, पश्चिम बंगाल में 20-22 किलोमीटर चौड़ा एक संकरा गलियारा है, जो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को मुख्य भूभाग से जोड़ता है। यह इलाका नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और चीन जैसे देशों की सीमाओं से घिरा हुआ है, जिसके चलते यह रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। विशेषज्ञों का कहना है कि बांग्लादेश में चीनी एयरफील्ड बनने से भारत की पूर्वी सीमा, खासकर सिक्किम और पश्चिम बंगाल, पर सीधा खतरा मंडरा सकता है।

चिकन नेक इलाके पर चीन और पाकिस्तान जैसे देशों की लंबे समय से नजर रही है। 2017 में डोकलाम विवाद के दौरान भी चीन ने भूटान में सड़क निर्माण की कोशिश की थी, जिसका मकसद चिकन नेक की सुरक्षा को कमजोर करना था। तब भारतीय सेना ने मजबूती से इसका जवाब दिया था। इसके अलावा, इस इलाके में जनसांख्यिकीय संतुलन में बदलाव और अवैध घुसपैठ ने भी भारत की सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाया है।

हालांकि भारतीय सेना इस इलाके में पहले से ही मजबूत उपस्थिति रखती है, लेकिन अब इसे और सुदृढ़ करने की जरूरत महसूस की जा रही है। हाल ही में भारत के रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान ने उत्तरी बंगाल का दौरा कर वहां की सैन्य तैयारियों का जायजा लिया थाl

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक