पत्नी की वर्जिनिटी टेस्ट की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा पति, हाईकोर्ट ने ठुकराया दावा, संविधान को बनाया आधार

पत्नी के वर्जिनिटी टेस्ट की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा पति, हाईकोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
छत्तीसगढ़ : रायगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की वर्जिनिटी टेस्ट कराने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोर्ट ने इस अजीब मांग को सिरे से खारिज कर दिया और इसे असंवैधानिक करार देते हुए पति को कड़ी फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने कहा कि यह मांग न सिर्फ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि उसके संवैधानिक मौलिक अधिकारों का भी हनन करती है।

कोर्ट का सख्त रुख: “महिला के सम्मान पर हमला अस्वीकार्य”

जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने पति को आड़े हाथों लिया और कहा कि ऐसी मांग महिला के सम्मान और आत्मसम्मान के खिलाफ है। कोर्ट ने संविधान का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि हर व्यक्ति की गरिमा की रक्षा उसका मूल अधिकार है, और इस तरह की मांग इस अधिकार पर सीधा प्रहार है।

दो साल पुरानी शादी में दरार, इल्जामों का दौर

यह मामला अप्रैल 2023 से शुरू हुआ। दोनों की शादी साल 2023 में हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक, शादी के शुरुआती महीनों में दोनों के बीच अच्छा तालमेल था। लेकिन कुछ ही समय बाद रिश्ते में खटास आ गई। छोटी-छोटी बातों पर अनबन शुरू हुई, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गई। हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे। नतीजा, रिश्ता अलगाव की कगार पर पहुंच गया। इसी बीच पति ने वर्जिनिटी टेस्ट की मांग उठाकर विवाद को नई दिशा दे दी।
हाईकोर्ट के इस फैसले ने न सिर्फ मामले को खत्म किया, बल्कि महिला सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की मजबूती पर भी जोर दिया।
gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित