काशीला मोड़ में अवैध पत्थर ढुलाई का कारोबार जोरों पर, प्रशासन मौन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीला मोड़ चेक पोस्ट इन दिनों अवैध पत्थर ढुलाई का केंद्र बन गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यहाँ प्रतिदिन शाम 3 बजे के बाद से अवैध रूप से पत्थरों की ढुलाई का काम धड़ल्ले से जारी है।

इस अवैध कारोबार के चलते सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक यह गैरकानूनी गतिविधि चलती रहेगी और प्रशासन इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए है? क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रभावी कार्रवाई के अभाव में सरकार के खजाने को खुलेआम लूटा जा रहा है।

हालांकि, यह भी सच है कि पुलिस द्वारा समय-समय पर छापेमारी की जाती है, लेकिन इन कार्रवाइयों का कोई विशेष परिणाम देखने को नहीं मिलता। यदि प्रशासन इस अवैध कारोबार पर निरंतर शिकंजा कसे, तो निश्चित रूप से सरकार को राजस्व के नुकसान से बचाया जा सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब जागता है और कब प्रभावी कार्रवाई करता है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को