पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम आगे, 75 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दिया गया क्यूआर कोड तकनीक का प्रशिक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

फारबिसगंज ।  डाइट फारबिसगंज में राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार ‘इको क्लब फॉर मिशन लाइफ’ के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की पर्यावरणीय पहल मिशन लाइफ के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित हुआ।

इस कार्यशाला में अनुमंडल क्षेत्र के 75 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं एक-एक कंप्यूटर शिक्षक ने भाग लिया। प्रतिभागियों को विद्यालय परिसर में लगे पौधों एवं वनस्पतियों की पहचान मोबाइल ऐप के माध्यम से करने तथा उस जानकारी के आधार पर क्यूआर कोड जनरेट करने का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रधानाध्यापकों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे विद्यालय में लगे पौधों पर संबंधित जानकारी वाले लेमिनेटेड क्यूआर कोड स्टिकर लगाएं ताकि विद्यार्थियों को इन पौधों के बारे में डिजिटल जानकारी मिल सके। इस गतिविधि से संबंधित फोटो एवं वीडियो को 22 अप्रैल 2025 – विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ‘इको क्लब फॉर मिशन लाइफ’ पोर्टल पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से अपलोड करना होगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला तकनीकी समूह के समन्वयक राजेश ठाकुर, राकेश कुमार, मधु प्रिया, रंजेश कुमार, दिवाकर चौरसिया, सुरेंद्र कुमार सुमन, चंद्र भूषण, डाइट प्राचार्य आफताब आलम एवं बथनाहा वन प्रमंडल के पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मधु प्रिया द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को