टीबी उन्मूलन के लिए विशेष प्रशिक्षण और सहयोग का संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: केंद्र और झारखंड सरकार के संयुक्त प्रयास से चलाए जा रहे “टीबी हारेगा देश जीतेगा” अभियान के तहत पाकुड़ में टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में सदर अस्पताल सभागार में प्रोजेक्ट जागृति के तत्वावधान में टीबी संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला सह टीबी चैंपियनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में टीबी के प्रमुख लक्षणों जैसे दो हफ्ते से अधिक खांसी, खांसी में खून आना, छाती में दर्द और सांस फूलना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सरकार 2025 तक पूरे भारत से टीबी रोग को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरे जिले में सक्रिय खोज अभियान (एसीएफ कैंपिंग) चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी (सहिया) मधुमेह रोगियों, कमजोर और कुपोषित व्यक्तियों, 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, धूम्रपान और शराब का सेवन करने वालों, पिछले 3 वर्षों में टीबी रोगियों के संपर्क में रहे लोगों और पिछले 5 वर्षों में टीबी से पीड़ित रहे मरीजों की पहचान करेंगे। पहचान किए गए व्यक्तियों को नजदीकी बलगम जांच केंद्र में जांच कराने और संक्रमित पाए जाने पर इलाज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उपायुक्त ने यह भी बताया कि सरकार टीबी का इलाज कराने वाले मरीजों को हर महीने ₹1000 और इलाज पूरा होने पर एक बार ₹750 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान करती है।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने इस अवसर पर टीबी रोगियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन भी टीबी रोगियों को गोद लेगा और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ मनीष कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ के.के.सिंह, डीएमओ डॉ अमित कुमार, डॉ शाहरुख और टीबी विभाग के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। सभी ने टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और