कड़ी सुरक्षा के बीच गाजे-बाजे के साथ निकाली गई रामनवमी जुलुस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा। प्रखंड के विभिन्न इलाकों में रविवार को रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजे-बाजे के साथ रामनवमी जुलुस निकाली गई। जानकारी के अनुसार उधवा,फुदकीपुर,श्रीधर दियारा, कटहलबाड़ी, बेगमगंज,राधानगर, चांदशहर, केलाबाड़ी, आतापुर,मसना, अमानत दियारा सहित विभिन्न इलाकों में बजरंगी बली मंदिर तथा घरों में विधिवत पूजा अर्चना की गई तथा ध्वजारोहण किया गया।

इस दौरान प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी उधवा पंचायत के उद्धवमुनि आश्रम से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रामनवमी जुलूस निकाली। जो जंगलपाड़ा,कचहरी घाट,सोमवारी हाटपाड़ा,पाकीजा मोड़, उधवा चौक होते हुए मोहनपुर चौक पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ।वहीं दक्षिण बेगमगंज रामनवमी अखाड़ा समिति के द्वारा सीताराम टोला हनुमान मंदिर से रामनवमी जुलूस निकाली गई। जो उत्तरी बेगमगंज पंचायत के विभिन्न गांव भ्रमण करते हुए बसाक टोला,मीरनगर,राधानगर दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ। इस दौरान रामभक्तों ने जय श्री राम, हर-हर महादेव के नारे लगाएं।

रामनवमी जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चौक-चौराहों पर दण्डाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। वहीं बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी एवं थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने विभिन्न इलाकों का जायजा लिया। मौके पर अंचल निरीक्षक सह दण्डाधिकारी दारा पासवान,एसआई हसनैन अंसारी, पंकज दुबे,शिवानंद प्रसाद,एएसआई सुनील मेहता,कान्हू मुर्मू,श्रीलाल हांसदा, संजय कुमार यादव, अर्जुन प्रसाद सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक