नाबालिग का अपहरण करने के आरोपी को सश्रम कारावास

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा : पोक्सो के विशेष न्यायाधीश सह प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार पवन के न्यायालय ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण करने के आरोप को सही पाकर पथरगामा थाना क्षेत्र के सिंहेडीह निवासी मो. आजम अंसारी को सात वर्ष सश्रम कारावास एवं 20,000 रूपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई। जुर्माना की राशि अदा नहीं करने पर छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा से दंडित किया गया।

मामले को लेकर दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने कहा था कि उसकी 15 वर्षीया पुत्री 28 अक्टूबर 24 को छह बजे शौच के लिए निकली थी। जब देर तक घर वापस नहीं आई तो छानबीन शुरू किया। छानबीन के क्रम में पता चला कि उसकी पुत्री को सिंहेडीह गांव के आजम अंसारी ने शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया है।

विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय के समक्ष नौ गवाहों का परीक्षण कराया गया। उभय पक्षों की दलील सुनने के उपरांत न्यायालय ने बीएनएस 2023 के 65 (1) के तहत दोषी पाकर सजा सुनाई।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

🗳️ सुप्रियो भट्टाचार्य ने किया वार्ड 20 में बसंत कुमार सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

रांची: रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 20 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड पार्षद प्रत्याशी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) समर्थित उम्मीदवार

स्थायी लोक अदालत में बैंक ऋण विवाद का निपटारा: 1.80 लाख का कर्ज 1.25 लाख में सुलझा

गोड्डा। जिला मुख्यालय स्थित स्थायी लोक अदालत ने आपसी सुलह और मध्यस्थता की मिसाल पेश करते हुए एक पुराने ऋण विवाद को सफलतापूर्वक समाप्त करा

महागामा नपं चुनाव: बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं में फूंकी जान, प्रबोध सोरेन के पक्ष में मांगा समर्थन

महागामा (गोड्डा): महागामा नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल चरम पर है। इसी कड़ी में गुरुवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा के