स्थायी लोक अदालत में बैंक ऋण विवाद का निपटारा: 1.80 लाख का कर्ज 1.25 लाख में सुलझा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। जिला मुख्यालय स्थित स्थायी लोक अदालत ने आपसी सुलह और मध्यस्थता की मिसाल पेश करते हुए एक पुराने ऋण विवाद को सफलतापूर्वक समाप्त करा दिया है। अदालत की पहल पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक (लुकलुकी शाखा) और ऋण धारक के बीच एक सम्मानजनक समझौता हुआ।

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, सदस्य दिनकर कुमार एवं डॉ. नीरज कुमार की खंडपीठ ने वाद संख्या 21/26 की सुनवाई की। मामले में बैंक प्रबंधन की ओर से शाखा प्रबंधक कुमारी पूनम और ऋण धारक रमेश मंडल ने अपना पक्ष रखा।

अदालत की सूझबूझ और दोनों पक्षों की सहमति के बाद, 1,80,000 रुपये के कुल बकाया ऋण के विरुद्ध मात्र 1,25,000 रुपये पर अंतिम समझौता तय किया गया। इस फैसले से ऋण धारक को सीधा 55 हजार रुपये का वित्तीय लाभ मिला।

समझौते के तहत निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए ऋण धारक रमेश मंडल ने मौके पर ही 35,000 रुपये की नकद राशि जमा कर आधिकारिक पावती रसीद प्राप्त की। शेष राशि का भुगतान अगले दो महीनों के भीतर करने का शपथ पत्र दिया गया।

समझौते के बाद अदालत द्वारा औपचारिक ‘अवार्ड’ तैयार किया गया। वर्षों से चले आ रहे इस विवाद के निस्तारण पर बैंक प्रबंधन और ऋण धारक दोनों ने प्रसन्नता व्यक्त की और राहत की सांस ली।

अदालत के सदस्यों ने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य मुकदमेबाजी को कम करना और आम जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार के वृद्धाश्रम में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम, बुजुर्गों को अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कटिहार। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार की ओर से गुंजन वृद्धाश्रम, अनाथालय रोड स्थित परिसर में लीगल

मनसाही में दिव्यांगों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मानवता की मिसाल पेश की

मनसाही (कटिहार)। कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति एवं दिव्यांग महापरिवार, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में मनसाही प्रखंड के चितौरिया गांव में बाढ़ प्रभावित

कटिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में राज्य में पहला स्थान, 99.13% FRS सत्यापन

कटिहार। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कटिहार ने अगस्त 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में पहला

पाकुड़ रोजगार मेला में 206 पदों पर 9 युवाओं का चयन, 26 का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन

पाकुड़। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड रांची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर पाकुड़ की ओर से 12 सितंबर