वरिष्ठ पत्रकार गौतम सुमन गर्जना विद्या वाचस्पति से सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : ख्यातिलब्ध आंदोलनकारी और वरिष्ठ पत्रकार गौतम सुमन गर्जना को विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ और काशी हिंदी विद्यापीठ के कुलपति सांभाजी बाविस्कर ने विद्या वाचस्पति के मानक सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, अंगिका भाषा के उत्थान के लिए उनके संघर्ष और पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

श्री बाविस्कर ने इस अवसर पर कहा कि श्री गर्जना ने अपने कार्यों से समाज में एक मील का पत्थर स्थापित किया है और उम्मीद जताई कि वे अपने कार्यों को पूरे जोश और तेवर के साथ जारी रखेंगे, जिससे समाज में जागृति आएगी।

गौतम सुमन गर्जना ने सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के साथ-साथ अंगिका भाषा को उसका हक दिलाने के लिए भी लंबा संघर्ष किया है। उन्होंने इसके लिए सड़कों पर प्रदर्शन किए और लाठियां भी खाईं। वे सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक के रूप में पिछले 19 सालों से लगातार रोजा रखते आ रहे हैं और उन्होंने 34 बार रक्तदान किया है, जिसमें 19 बार मुस्लिम भाइयों को रक्त दिया गया है। अंगिका आंदोलन के लिए उन्होंने अपनी पैतृक संपत्ति तक बेच दी और पैदल यात्रा, अनशन और सत्याग्रह जैसे आंदोलनों में सक्रिय रहे।

काशी हिंदी विद्यापीठ के राज्य प्रमुख बादल कुमार झा ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करने से सम्मान देने वाले और प्राप्त करने वाले दोनों ही गौरवान्वित होते हैं। उन्होंने श्री गर्जना को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी पत्रकारिता से समाज की भलाई करते रहें।

गौरतलब है कि गौतम सुमन गर्जना पिछले तीन दशकों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और जरूरतमंदों की सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है। अंगिका भाषा के अधिकारों के लिए उन्होंने भागलपुर से पटना तक पैदल यात्रा करके लोगों में जागरूकता और उत्साह पैदा किया। पिछले एक दशक से वे पत्रकारिता के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यापीठ की ओर से श्री गर्जना को विद्या वाचस्पति का प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। काशी हिंदी विद्यापीठ की ओर से उन्हें सम्मान स्वरूप मेडल भी प्रदान किया गया। इस मौके पर कलमकार संजय कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और