प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 117वीं मन की बात कार्यक्रम को पाकुड़ जिले के बूथों पर कार्यकर्त्ताओं ने सुना

पाकुड़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को पाकुड़ जिले के बूथों पर कार्यकर्त्ताओं ने सुना,भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने पाकुड़ विधानसभा के बूथ संख्या 406 में सुना। इस कार्यक्रम को पाकुड़ नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, बीचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साह, गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार,दादपुर मंडल अध्यक्ष सुशांत घोष, नबीनगर मंडल … Read more

मोनिता कुमारी ने पाकुड़ विधायक निसात आलम से शिष्टाचार मुलाकात की

पाकुड़ : निवर्तमान पार्षद मोनिता कुमारी ने पाकुड़ विधायक निसात आलम से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की एवं नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कई समस्याओं से अवगत कराई। श्रीमती निसात आलम ने संबंधित अधिकारी से त्वरित दूरभाष पर बात करते हुए कई समस्याओं का निराकार करवाई एवं कुछ कार्यों का आश्वासन दिया।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर समाहरणालय सभागार में शोक सभा का आयोजन

पाकुड़ : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर समाहरणालय सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती समेत अन्य सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति … Read more

डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह- पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम ने पाकुड़ में 2 मिनट का मौन रखा

पाकुड़ : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह- पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम ने जिला कांग्रेस कार्यालय पाकुड़ में 2 मिनट का मौन रखा। इस दौरान काफी संख्या में पहुंचे कांग्रेस के वरीय पदाधिकारीगणों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। वही तनवीर आलम … Read more

व्यावसायिक वाहनों के संबंधित कागजातों की जांच की गई

पाकुड़ : गुरुवार को देर रात्रि 10:00 बजे से 12:30 बजे रात्रि तक उपायुक्त पाकुड़ के आदेशानुसार उपायुक्त महोदय आवास चौक पर व्यावसायिक वाहनों की सघन जांच अभियान चलाई गई जिसमें सभी व्यावसायिक वाहनों के वहां से संबंधित कागजातों की जांच, ओवरलोड, बॉडी अल्टरेशन, माइनिंग चालान, ड्राइवर ड्राइवर लाइसेंस अन्य वाहन से संबंधित जांच की … Read more

विरोध में कॉलेज के कर्मचारियों ने विभिन्न चौक-चौराहों पर किया भिक्षाटन

पाकुड़ : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केकेएम कॉलेज के कर्मचारियों ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भिक्षाटन कार्यक्रम किया। शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के सचिव नीरज कुमार ने बताया कि हमारे कुलपति के असंवेदनशीलता प्रशासनहीनता एवं प्रशासीय पदाधिकारी होने के नाते उनके द्वारा हम कर्मचारियों के लिए कोई पहल नहीं किया गया है। … Read more

विवादित जमीन के धान फसल को प्रशासन ने कटवाया

महेशपुर : थाना क्षेत्र के मौजा तुलसीपुर गांव में दो पक्षों के बीच लगभग 35 बीघा जमीनी विवाद को लेकर ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए धान को शुक्रवार को सीओ संजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति में प्रशासन ने काटाया। काटे गए धान को बेचकर जो भी राशि होगा उसे सरकारी खजाना में जमा किया जाएगा … Read more

जिले के विभिन्न प्रखंड में आयोजित आयुष जांच शिविर में 345 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया

पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सांवलापुर, अमड़ापाड़ा प्रखंड के अमड़ापाड़ा गांव एवं महेशपुर प्रखंड के दमदमा गांव एवं पाकुड़िया प्रखंड के पीतलगाड़िया गांव में आयुष विभाग की ओर से शुक्रवार को आयुष कैंप लगाकर कुल 345 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दिया गया। डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ अशोक मेहता, डॉ मो अफरोज आलम, … Read more

पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण को लेकर डोर टू डोर सर्वे करने का निर्देश दिया:-डीसी

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार ने नगर परिषद पाकुड़ में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण को लेकर बैठक की। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पाकुड़ जिला अन्तर्गत नगर परिषद पाकुड़ के 21 वार्डों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण हेतु डोर टू … Read more

एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 227 अभ्यार्थियों को मिला रोजगा

पाकुड़ : शुक्रवार को जिला नियोजनालय, पाकुड़ द्वारा नियोजनालय कार्यालय परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें आठवीं से ग्रेजुएट पास युवक-युवतियों ने भाग लिया। आयोजित रोजगार मेलें में एस आईएस लिमिटेड, बिरसा सिक्योरिटी दुमका, सेवा सहयोग सिक्योरिटी & फेसिलिटी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, फुलएमबरी टेक्स्ट कॉम प्राइवेट लिमिटेड, कंसल्टिंग … Read more