विरोध में कॉलेज के कर्मचारियों ने विभिन्न चौक-चौराहों पर किया भिक्षाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केकेएम कॉलेज के कर्मचारियों ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर भिक्षाटन कार्यक्रम किया। शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के सचिव नीरज कुमार ने बताया कि हमारे कुलपति के असंवेदनशीलता प्रशासनहीनता एवं प्रशासीय पदाधिकारी होने के नाते उनके द्वारा हम कर्मचारियों के लिए कोई पहल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि कुलपति डॉ. विमल कुमार सिंह को ना छात्रों की चिंता है ना कर्मचारियों की चिंता है। इस परिस्थिति में हम कर्मचारियों के हड़ताल का लाभ सिर्फ शिक्षक एवं पदाधिकारी उठा रहे हैं। हम कर्मचारियों को क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर भी वेतन भुगतान नहीं किया गया है। जबकि हम कर्मचारियों ने 26 नवंबर तक कार्य किया है। हमारी एक ही मांग है कि कुलपति को इस्तीफा देकर बिहार चला जाना चाहिए। झारखंडियों के मनोबल को वह कमतर आंक रहे हैं। झारखंडी बलिदान से उत्पन्न हुए झारखंड में रहने वाले एक-एक व्यक्ति बलिदानी है। आज हमारे भिक्षाटन कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने हमारे कुलपति के इस कृत की निंदा भी किया है। हमारी एक ही मांग है कि सातवां वेतनमान जो विगत 2016 से लागू है। उन्हें हम कर्मचारी के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। उनके द्वारा हम कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जाना अशभनीय है। हम कर्मचारी तब तक इस हड़ताल पर डटे रहेंगे जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है। जब तक हमारे कुलपति हमारे मांगों को पूरा नहीं करते है तबतक हमलोग डटकर विरोध करेंगे। मौके पर उपाध्यक्ष सीबू राय, रंजु कुमारी, उमा देवी, बुरू टुडू मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित