रांची पुलिस का अफीम माफियाओं पर प्रहार: नामकुम में 5 एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया विनष्ट

रांची: नशे के अवैध कारोबार और अफीम की खेती के खिलाफ रांची पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन के निर्देशन में नामकुम थाना पुलिस ने रविवार को एक विशेष अभियान चलाकर करीब 5 एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। … Read more

जिला अधिवक्ता संघ ने लोक अभियोजक बशीर अहमद खान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गोड्डा: जिला अधिवक्ता संघ द्वारा शनिवार शाम कोर्ट परिसर स्थित पुस्तकालय में एक शोक-सह-श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में संघ के सदस्यों ने असामयिक दिवंगत लोक अभियोजक बशीर अहमद खान को याद कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। व्यक्तित्व को किया गया याद संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा की अध्यक्षता और … Read more

अंबेडकर संस्था ने बिहार के दरभंगा कांड की निंदा की, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

साहिबगंज: शहर के दहिया टोला स्थित अंबेडकर भवन के प्रांगण में शुक्रवार को अंबेडकर संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से बिहार के दरभंगा जिले के हरिनगर (कुशेश्वर स्थान) में दलित समाज पर हुए हमले पर गहरा रोष व्यक्त किया गया और इसकी कड़ी निंदा की गई। मजदूरी … Read more

फाइलेरिया मुक्त अभियान की तैयारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

तालझारी (साहिबगंज): आगामी 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वृंदावन में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। 75 से 96 तक की … Read more

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई मैट्रिक व इंटर की परीक्षा, उधवा के 4 केंद्रों पर 1000 से अधिक छात्र हुए शामिल

उधवा (साहिबगंज): झारखंड अधिविध परिषद (JAC), रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुक्रवार को उधवा प्रखंड क्षेत्र के चार निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन की पैनी नजर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दो पालियों में हुई परीक्षा प्रथम पाली: … Read more

नगर पंचायत चुनाव में निर्विरोध जीत का परचम, मारूफ और कफीरन बीवी बने वार्ड पार्षद

राजमहल (साहिबगंज): नगर पंचायत चुनाव 2026 के चुनावी समर के बीच राजमहल से बड़ी खबर सामने आई है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वार्ड संख्या 5 और वार्ड संख्या 14 से एक-एक प्रत्याशी के मैदान में रहने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इस जीत के साथ ही … Read more

सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण में बिफरे सिविल सर्जन, महिला डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर जताई कड़ी नाराजगी

साहिबगंज: जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की अव्यवस्था और डॉक्टरों की अनुपस्थिति को देख उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। ब्लड बैंक … Read more

श्रीराम कथा में ‘राम वन गमन’ सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, महाराज ने सिखाए पारिवारिक मर्यादा के पाठ

बरहेट (साहिबगंज): प्रखंड के प्रसिद्ध ठाकुरबाड़ी मंदिर में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन भगवान श्रीराम के वन गमन का प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक सुभाष शास्त्री महाराज ने इस मार्मिक प्रसंग को इतनी भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया कि पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं की आँखें नम हो गईं। कथावाचक ने बताया कि अयोध्या की … Read more

बरहेट: झामुमो का वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह संपन्न, एकजुटता का संकल्प

बरहेट (साहिबगंज): प्रखंड की पंचकठिया संथाली पंचायत स्थित मोरग नदी चुटिया पुल के समीप शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति द्वारा वनभोज सह कार्यकर्ता मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और आपसी समन्वय को मजबूत करने का प्रयास किया। वरिष्ठ … Read more

साहिबगंज नगर परिषद चुनाव: मैदान में डटे 18 अध्यक्ष प्रत्याशी, 5 महिला पार्षद निर्विरोध जीत कर रचा इतिहास

साहिबगंज: नगरपालिका चुनाव 2026 के तहत शुक्रवार को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। जहाँ अध्यक्ष पद के लिए सभी 18 प्रत्याशियों ने ताल ठोक दी है, वहीं वार्ड पार्षद पद पर 5 महिलाओं ने निर्विरोध जीत दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अध्यक्ष … Read more