नगर पंचायत चुनाव में निर्विरोध जीत का परचम, मारूफ और कफीरन बीवी बने वार्ड पार्षद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजमहल (साहिबगंज): नगर पंचायत चुनाव 2026 के चुनावी समर के बीच राजमहल से बड़ी खबर सामने आई है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वार्ड संख्या 5 और वार्ड संख्या 14 से एक-एक प्रत्याशी के मैदान में रहने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इस जीत के साथ ही समर्थकों में भारी उत्साह है और जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

​वार्ड संख्या 5: मोहम्मद मारूफ की जीत

​वार्ड संख्या 5 में नाम वापसी के बाद मोहम्मद मारूफ के खिलाफ कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में नहीं बचा। इसके उपरांत निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ सदानंद महतो ने उन्हें आधिकारिक रूप से निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र मिलते ही समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।

​वार्ड संख्या 14: कफीरन बीवी निर्विरोध निर्वाचित

​वहीं, वार्ड संख्या 14 से कफीरन बीवी ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, नामांकन वापसी के अंतिम दिन उनके प्रतिद्वंदी और पति रियाज शेख द्वारा नाम वापस लेने के बाद वे एकमात्र प्रत्याशी रह गई थीं। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ मो. युसूफ ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

​समर्थकों ने मनाया जश्न

​निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही दोनों वार्डों में समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। जीत के प्रमाण पत्र के साथ जैसे ही प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में पहुंचे, लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन