रांगा में चोरी: बंद घर से लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाए

पतना: रांगा थाना क्षेत्र के दिघी गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार पोद्दार और रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और … Read more

साहिबगंज महाविद्यालय में जिम का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा स्वस्थ रहने का अवसर

साहिबगंज: साहिबगंज महाविद्यालय के परिसर में आज एक नए जिम का उद्घाटन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसआरआई रिजवी ने इस अवसर पर फीता काटकर जिम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर रिजवी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से … Read more

उपायुक्त की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

साहिबगंज: बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती ने गोपनीय कार्यालय में जिले में चल रही विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पशुपालन, भूमि संरक्षण, आत्मा (मिट्टी जांच), लघु सिंचाई, उद्यान, कृषि, जलछाजन और गव्य विकास विभाग से संबंधित योजनाओं और कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। … Read more

बरहरवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का विरोध

बरहरवा (साहेबगंज) – झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव कमलेश महतो के निर्देशानुसार, साहेबगंज जिला कांग्रेस कमेटी ने बरहरवा प्रखंड के श्रीकुंड बाजार में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ … Read more

उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों की बैठक सम्पन्न

साहिबगंज। बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय में जिला स्तरीय स्टेयरिंग-सह-मॉनिटरिंग समिति एवं जिला निविदा निस्तारण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और निविदा प्रक्रियाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त हेमंत सती ने संबंधित विभागों के अधिकारियों … Read more

सीएमईजीपी के तहत ऋण स्वीकृति हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक संपन्न, 203 लाभुकों की योजनाओं को मिली मंजूरी

साहिबगंज: बुधवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) के तहत ऋण उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समिति द्वारा कुल 203 लाभुकों की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं का गहन मूल्यांकन किया गया। विचार-विमर्श के उपरांत, समिति ने … Read more

35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

साहिबगंज : भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), साहिबगंज द्वारा 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक सुधीर कुमार, आरसेटी के निदेशक रविन्द्र कुमार, प्रशिक्षक राजहंस कुमार एवं उपेंद्र गोप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह प्रशिक्षण … Read more

साहिबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से हाइवा ने ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के महादेवगंज स्थित श्रीराम चौकी, सिटीएस कंपनी के पास बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ब्रेक फेल होने के कारण एक हाइवा ने सड़क किनारे खड़े 18 चक्का ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में हाइवा ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत … Read more

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम: 172 आवेदनों में से 81 का त्वरित निष्पादन

साहिबगंज: पुलिस विभाग द्वारा बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के पोखरिया स्थित टाउन हॉल में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस जनता की शिकायतों के समाधान के लिए … Read more

साहिबगंज में रोजगारोन्मुख योजनाओं की समीक्षा, समन्वय कोषांग का गठन

साहिबगंज : उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में श्रम विभाग, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS), ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) एवं अन्य विभागों के सहयोग से संचालित रोजगारोन्मुख योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रहे विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों … Read more